क्षेत्र विकास कार्यक्रम में वर्ल्ड विजन ने किया सहयोग

फतेहपुर:- वर्ल्ड विजन इंडिया, फतेहपुर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम हसवा ब्लॉक में बचपन की देखभाल और शिक्षा को मजबूत करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। आज हसवा ब्लॉक के आईसीडीएस सीडीपीओ कार्यालय मे वर्ल्ड विजन इंडिया, फतेहपुर क्षेत्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्लास्टिक की कुर्सियां और मेजों के 33 सेट,

सैनिटाइज़र और मास्क के 1423 सेट और 17 आगनवाड़ी में पंखे और दो आंगनवाड़ी केंद्र की पेंटिंग, ग्राम असवा और अकुपुर को प्रदान दिया गया हैं। इस प्रक्रिया में सीडीपीओ सविता सेक्सेना जी ने वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा दिए गए समर्थन की सराहना की ।

श्री स्टीव डेनियल राव प्रोग्राम मैनेजर ने बच्चों को सशक्त और जीवन भर शिक्षित बनाने के लिए विभिन्न कौशल और सहायता के साथ कार्यकर्ताओं को लगातार मजबूत करने का आश्वासन दिया है। इस कार्यक्रम में स्टीव डेनियल राव के साथ प्रशांत, जितेंद्र, सिरिल, अभिषेक, अरविंद, रोहन और हरीश शामिल हुए थे।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top