मथुरा:- 6 दिसंबर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है इसी के चलते गुरुवार सांय जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने मय फोर्स के श्री कृष्ण जन्मस्थान व शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास के क्षेत्र से लेकर भरतपुर गेट तक फ्लैग मार्च किया, एसएसपी ने कहा की छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। हर हाल में शांत माहौल को खराब नही होने दिया जाएगा उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा की पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी निगाहें रखी जा रही हैं। अफवाह फैलाने, धार्मिक भावना भड़काने वाले, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, इस दौरान शहर कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह सहित चौकी थानों का फोर्स मौजूद रहा।

