पुराने पक्के घाट की सीढ़ियों सहित कमरों का समाजसेवी ने कराया जीर्णोद्धार

फतेहपुर:- भृगुधाम भिटौरा के पुराने पक्के घाट की हालत बेहद खराब थी, अब तो कुछ लोग ही पुराने पक्के घाट की ओर रुख करते थे। हालांकि अब भी आस्थावान लोग पुराने पक्के घाट पर ही स्नान करने के लिए पहुंचते थे लेकिन अव्यवस्था व हादसे के भय की वजह से लोग इस घाट पर स्नान करने से डरते थे।

समाजसेवी कोटेश्वर शुक्ल ने पुराने पक्के घाट की दुर्दशा देखकर हतप्रभ रह गए और उन्होंने इस घाट के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया और इसे मूर्त रूप देने के लिए इंजीनियर की मदद से कायाकल्प करवा दिया।
भिटौरा ओम घाट पर गंगा बचाओ सेवा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक अमावस्या व पूर्णिमा को यहां गंगा आरती का आयोजन किया जाता है।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल के साथ गंगा आरती करने समाजसेवी कोटेश्वर शुक्ल यहां पहुंचे और भिटौरा के पुराने पक्के घाट जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर पहुंचकर देखा कि यह घाट तो शासन व प्रशासन द्वारा उपेक्षित पड़ा हुआ है। ऐसे में उन्होंने इस घाट के कायाकल्प कराने का निर्णय लिया। अपने संकल्प को मूर्त रूप देते हुए उन्होंने इंजीनियर अरविंद कुमार शर्मा की मदद से घाट की सीढ़ियां बनवाईं,

इसके साथ ही ऊपर बने कमरों में टाइलीकरण करवाया और बिजली वायरिंग व रंगरोगन भी करवा दिया है। अब इस घाट पर स्नान करने पहुंचने वाली स्नानार्थी महिलाओं को भी कोई परेशानी नहीं होती और उन्हें कपड़े बदलने के लिए भी सुविधाजनक कमरा भी तैयार हो गया है। इस दौरान मंदिर के पुजारी रामकृष्ण त्रिपाठी सिद्धार्थ कुमार, इंजीनियर अरविंद कुमार शर्मा,सुरेंद्र पाठक, राजा तिवारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय प्रजापति, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top