एन सी सी छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर दिया जन संदेश

फतेहपुर:- जिले के खागा कस्बे में 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ओ पी शर्मा के नेतृत्व में शुकदेव इन्टर कॉलेज के एनसीसी छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर जन संदेश दिया।तथा डिवीजन के वरिष्ठ एन सी सी अधिकारी कैप्टन संजय कुमार ने विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया।

खागा कस्बे के शुकदेव इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य व डिवीजन के वरिष्ठ एन सी सी अधिकारी कैप्टन संजय कुमार ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालते हुए विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया। और इन्होंने बताया कि 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ओ पी शर्मा के दिशा निर्देशन पर कालेज के एन सी सी छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को श्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया है।

तथा इन्होंने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि नशा अपनाओं गे तो यूनियन से दूर हो जाओगे।इस मौके पर डिवीजन के वरिष्ठ एन सी सी अधिकारी कैप्टन संजय कुमार, वरिष्ठ एन सी सी अधिकारी व जूनियर एन सी सी अधिकारी इंद्रसेन एवं सैनिक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय प्रजापति, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top