Mathura DM: छात्र, छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्व्ति कराये जाने हेतु, आदेश जारी

मथुरा:- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइट scholarships.gov.inपर उपलब्ध गाइडलाइन्स में दी गयी व्यवस्था के अनुसार पात्र दिव्यांग छात्र,


छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनस से लाभान्व्ति कराये जाने हेतु अनुसचिव डीबीटी मंत्रीमंडल सचिवालय, भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त कर सकते हैं, आॅनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन हेतु पोर्टल खुलने की तिथि 18 अगस्त, पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन स्वीकार करने हेतु नियत अंतिम तिथि 30 नवम्बर एवं पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन स्वीकार करने हेतु नियत अंतिम तिथि 30 नवम्बर,

प्रथम स्तर पर के सत्यापन हेतु नियत अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तथा द्वितीय स्तर के सत्यापन हेतु नियत अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2021 है। ऐसे दिव्यांजन अपने निकटतम जनसुविधा केन्द्र पर अपना आवेदन उक्त वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से आॅनलाइन करें, जिससे उक्त योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

रिपोर्ट उमाशंकर शर्मा, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top