Fatehpur News: डॉ पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से 15 विशिष्ट बुजुर्ग, 100 जरूरतमंदों को मिला कंबल

फतेहपुर:- जानकारी के अनुसार जनपद में स्वयंसेवी संस्था डॉ पूनम ग्राम विकास संस्थान फतेहपुर चलो गांव चले मिशन के तहत तीन दिवसीय के दूसरे दिन चतुर्थ विशिष्ट बुजुर्ग सम्मान एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। वितरण समारोह तीन गांव सरौली, रानी पुर बहेरा, बुदवन के सहदापुरवा में हुआ।

सबसे पहले ग्राम सभा कैंप कार्यालय रानीपुर बहेरा, कैंप कार्यालय सरौली, बुदवन के सहदापुरवा में समेत 15 विशिष्ट बुजुर्ग सम्मान एवं 100 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। विशिष्ट बुजुर्गों को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं नए वर्ष 2022 का कलैंडर दिया गया। वही संस्था के द्वारा चयनित किए गए 100 जरूरत मंद लोगों को कंबल दिया गया।

वहीं संस्था के सचिव महेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह 11:00 बजे से बुदवन गांव में कंबल वितरण वह बुजुर्ग विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान संस्था अध्यक्षा डा. पूनम सिंह, केपी सिंह, तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह, बहेरा प्रभारी धनंजय सिंह, जितेंद्र सिंह, सरौली प्रभारी सत्येंद्र सिंह, रामबाबू सिंह, अमन सिंह, बुदवन प्रभारी रामभवन सिंह, अमित सिंह , राजेश सिंह आदि सदस्य रहे।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top