Fatehpur News: अधूरा पडा यमुना पुल जोखिम भरा नौका संचालन जान हथेली पर रख नाव की सवारी कर रहे लोग

फतेहपुर:- खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर यमुना घाट पर ओवरलोड नौका संचालन धडल्ले से जारी है, बांदा – फतेहपुर के इस व्यवसायिक केन्द्र पर कई बरसों से यमुना नदी पर पक्का पुल बन रहा है। जो अभी भी अटका हुआ है।

जिससे बांदा जनपद के करीब आधा सैकड़ा बच्चे किशनपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज अपनी जान हथेली में रखकर ओवरलोड लोगों की सवारी कर पढ़ने आने को मजबूर है। क्षेत्र के अति प्राचीन मुगलकालीन मार्केट किशनपुर में अधिकतर जहां यमुना पार बांदा जनपद के लोग होते हैं। करीब आधा सैकड़ा गांव के लोग किशनपुर की बाजार और शिक्षा के लिए स्कूल पर निर्भर है।

यमुना पार कर करीब सैकड़ों बच्चे प्रतिवर्ष किशनपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए आते हैं, इस समस्या को देखते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किशनपुर से दादो घाट के लिए पक्के पुल निर्माण की स्वीकृति की थी जो आज करीब 5 साल बाद अधुरे पर ही अटका है

प्रशासन ने राहगीरों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग से सरकारी नाव का निशुल्क संचालन करा रहा है। लेकिन यहां तैनात नाविको द्वारा नियमों को ताक में रखकर करीब 1 दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल और आधा सैकड़ा से अधिक सवारियों को लौट कर नौका संचालन किया जा रहा है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top