Fatehpur News: खदान संचालक को थाने बुला एसडीएम ने लगाई फटकार

फतेहपुर:- किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान में लगातार ओवरलोडिंग का खेल हो रहा है जिससे सड़कों से उड़ती हुई धूल किसानों की फसल को बर्बाद कर रही है और किसान परेशान हो रहे जिस पर लगातार मीडिया द्वारा खदान संचालकों की मनमानी को उजागर किया जा रहा है

जिसको देखते हुए उप जिला अधिकारी ने खदान संचालक को करारी फटकार लगाई है, जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोली पुर मडैयन मोरम खदान से ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ाया जा रहे हैं जिससे सड़कों से उड़ती हुई धूल किसानों की फसल पर जमा हो रही है जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिस पर लगातार किसान रोड जाम कर अपना विरोध कर रहे हैं

सोमवार को भी किसानों ने रोड जाम करते हुए खदान संचालक का विरोध किया था जिस पर लगातार मीडिया द्वारा किसानों की समस्या व खदान संचालक की मनमानी को प्रमुखता से दिखाया गया था जिसको देखते हुए उप जिला अधिकारी खागा ने मंगलवार को किशनपुर थाना पहुंचकर खदान संचालक को बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि समय-समय पर रास्ते में पानी का छिड़काव कराया जाए ताकि खेतों में धूल मिट्टी न जमा हो सके

और किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके जिन रास्तों पर किसानों को सीचने और आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए उन स्थानों पर तत्काल पाइप लाइन डलवाया जाए इस पर खदान संचालक ने किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए उनकी समस्याओं को जल्दी ही ठीक करने की बात कही वही ओवरलोड वाहनों से उड़ती धूल से बर्बाद हो रही

फसलों की लगातार चल रही खबरों को लेकर उप जिलाधिकारी ने कहा कि हमें मीडिया द्वारा समय-समय पर आपकी मनमानी दिखाई जा रही है और कहा कि अगर किसी प्रकार की कोई लापरवाही की गई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top