जैविक कृषि एवं जलवायु स्मार्ट कृषि पर किसानो को दिया गया प्रशिक्षण

दमोह हटा आज हरितिका संस्था जिला दमोह हटा एवं बटियागढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कुलुवां कलां में सशत जैविक कृषि एवं जैविक वानिकी तथा जलवायु स्मार्ट कृषि पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया प्रशिक्षण में हटा विकासखंड एवं बटियागढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से महिला तथा पुरुष कृषकों ने भाग लिया कार्यक्रम में बुंदेलखंड में हो रहे जलवायु परिवर्तन किसानों पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव तथा उन प्रभाव को कम करते हुए खेती से अधिक उत्पादन तथा आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण किया गया प्रशिक्षण में संस्था द्वारा चलाए जा रहे वीएनवी एडवाइजरी कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के विषय में भी प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एसडीओ कृषि हटा श्री एम् पी सिर्वैय्या एवं उद्यान अधीक्षक हटा श्री पी.एल. अहिरवार एवं कृषि विभाग से श्री जी. पी. पांडा, श्री अंकित अग्रवाल एवं श्री सुशील सिलट भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हटा तथा ग्राम पंचायत से श्री सुरेश पटेल, श्री शरीफ खान, श्री प्रेमलाल पाण्डेय हरितिका संस्था की तरफ से परियोजना समन्वयक श्री विवेक अग्रवाल, मनीष तिवारी , संजय सिंह चौहान, श्रुति पाण्डेय आदि मौजूद रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरितका संस्था द्वारा मृदा में कार्बन तत्व बढ़ाने हेतु कृषि वानिकी तथा जैविक कृषि के लिए चलाए जा रहे परियोजना के बारे में जानकारी दी गई प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी गणों ने अपने विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जिससे कृषि बंधुओं एवं समूह से जुड़ी महिला किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके |

संपादक के बारे में

Scroll to Top