खदान संचालक की मनमानी से परेशान किसानों ने किया रोड़ जाम

फतेहपुर– किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे मोरम खदान से जहां एक ओर ओवरलोड वाहन सड़कों से गुजरते हैं और उससे उड़ती धूल किसानों की फसल बर्बाद करती है तो वहीं दूसरी ओर खदान संचालक की मनमानी से किसान अपनी फसल की सिंचाई भी समय से नहीं कर पा रहे हैं जिसको लेकर किसानों ने सोमवार एक बार फिर से रास्ते में जाम लगा दिया ।
जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान के संचालक की मनमानी के चलते किसान उग्र हो गए हैं और अब वह चक्का जाम करने में लगे हुए है ऐसा ही सोमवार को किसानों ने किया जब करीब आधा सैकड़ा किसान एकत्रित हो गए और बीच सड़क पर जाम लगा दिया किसानों का मानना है की खदान संचालक द्वारा समय-समय पर रास्ते में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है और सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौडाए जाते हैं जिससे सड़क से उड़ती हुई धूल हमारी फसल में जमा हो रही है जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है वहीं सोमवार को किसानों ने उस समय रोड जाम कर दिया जब किसान अपने खेत में कि सिंचाई कर रहा था किसानों का कहना है कि पिछले 3 दिनों से में अपने 1 बीघे खेत में पानी लगा रहा हूं पर खदान संचालक की मनमानी के बदौलत 3 दिन बीत जाने के बाद भी मेरा एक बीघा खेत नहीं सींच सका है किसानों ने बताया कि बार-बार ओवरलोड वाहन पाइप के ऊपर से निकलते हैं जिससे पाइप फट जा रहे हैं और हम अपने फसल की सिंचाई भी समय से नहीं कर पा रहे हैं किसानों ने यह भी बताया कि कई बार खदान संचालक से रास्ते में पाइप डलवाने की बात कही गई लेकिन खदान संचालक द्वारा ना तो पाइप डलवाया गया और ना ही हमारी समस्या का समाधान किया गया ज्यादा कहने पर खदान संचालक के गुर्गे गाली गलौज पर आमादा हो जाते हैं वहीं सोमवार को किसानों ने उग्र होते हुए करीब 2 से 3 घंटे रास्ते को बाधित रखा जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची जिसमें घंटो बाद मामले का हल निकला और आखिरकार पुलिस ने किसानों की सिंचाई बंद करवा दी और फिर आवागमन शुरू हो गया ।
वही किसानों ने प्रशासन के सामने खदान संचालक से प्रस्ताव रखा कि किसानों की बर्बाद हो रही फसल का मुआवजा खदान संचालक द्वारा दिया जाए और रास्ते में पाइप डलवाया जाए जिससे कि किसानों की समय समय पर सिंचाई होती रहे जिसके बाद प्रशासन ने खाद्यान्न संचालक से बात की तो मंगलवार की सुबह तक रास्ते में पाइप डलवाने की बात कही गई जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम को हटा दिया और आवागमन शुरू हो गया ।
वी के द्विवेदी ब्यूरो

संपादक के बारे में

Scroll to Top