मीरगंज:- तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनवेंद्र सिंह एवं एसएसपी रोहित सिंह सजबाण व सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग के साथ एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा ने फरियादियों को सुना

मीरगंज। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनवेंद्र सिंह एवं एसएसपी रोहित सिंह सजबाण व सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग के साथ एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा ने फरियादियों को सुना। इस दौरान कुल 55 शिकायतें पंजीकृत हुईं जिनमें से 10 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अंत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को चेताया। सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस से संबंधित समस्याओं का सात दिनों के भीतर गुणवत्ता के तहत समाधान करें और जिम्मेदार अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शिकायतों को सुनें और समस्या का समाधान करें। उन्होंने चेताया कि ढिलाई बरतने पर पहली बार ेमें चेतावनी औ दूसरी बार में प्रतिकूल प्रविष्ट के बाद तीसरी बार में विभागीय कार्यवाही को तैयार रहें। और वह रेंडिम चैकिंग करायेंगे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों में गांव धन्तिया निवासी बलीवीर आदि ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान ने गांव में सीसी रोड का निर्माण कराया है जिसका पानी का निकाश पूर्व दिशा में जाता रहा है लेकिन अब दबंगई के बल पर पानी का निकास पश्चिम दिशा को करने का प्रयास कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ता राकेश कुमार, अरविन्द सिंह सोमवंशी आदि ने शिकायत में कहा कि फतेहगंज पश्चिमी से लेकर सीबीगंज तक अबैध रूप से स्कूल संचालित हं।छात्रों से कोरोना काल से लेकर अब तक मनमाना शुल्क बसूला जा रहा है फीस नहीं देने पर एक स्कूल प्रबंधन के द्वारा दो बच्चों की टीसी प्रमाण पत्र न देकर उनका भविष्य गर्त में डाल दिया। ग्राम परौरा के राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने बताया कि गांव से पश्चिमी दिशा में बने देव स्थल के मध्य खडंजा एवं नाला निर्माण नहीं होने से हमेशा जलभराव बना रहता है। जिससे आस्था को ठेंस पहुंच रही है। गांव सलामत गंज के हरप्रसाद ने गांव के खडंजों पर पशु बांधने की एवं गांव अगरास की सरोज देवी ने कहा कि गांव की संतोष देवी पक्का मकान होने के बाबजूद भी गलत सर्वे कराकर आवास का धन ले लिया। और इसी गांव की गीता देवी ने बताया कि गांव की ही ममता पत्नी सोमपाल का 150 वर्ग गज में पक्का मकान बना हुआ है और उसके बाबजूद उसने भी पीएम आवास योजना का लाभ ले लिया। इस तरह से कुल दर्ज 55 शिकायतों में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार अरविन्द कुमार तिवारी के अलावा तमाम विभागों के अफसरान मौजूद रहे।
बरेली से सुनील कुमार की ब्यूरो रिपोर्ट

संपादक के बारे में

Scroll to Top