बलरामपुर:- जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 की ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाएं तैयार करने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से ग्राम पंचायतों को मिलने वाले अनुदान के बेहतर प्रबंधन व ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यकताओं का चिन्हीकारण, संसाधनों का अभिसरण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर खुली बैठक के माध्यम से पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों कार्य योजना बनाई जाएगी,
जिसमें की ग्राम पंचायत निवासियों के अलावा स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बैठक में तय योजनाएं ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड होंगी, अपलोड होने वाली योजनाओं को ही वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी मिल सकेगी। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन 19 नवंबर से प्रारंभ होगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जीपीडीपी को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों के बीच खुली बैठक का व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया,
जिससे कि ग्रामीण खुली बैठक में आ सकें एवं अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को कार्ययोजना में सम्मिलित करा सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को खुली बैठक में स्वयं एवं अपने अधीनस्थों को भेजने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त जिला पंचायत राज अधिकारी नितेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, समाज कल्याण अधिकारी, उप निदेशक कृषि , जिला पशु मचिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, ब्यूरो चीफ