Panna News: सुनवानी कलां में दीवार की हद छोड़ कर बनाई जा रही है सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री

पन्ना:- ग्राम सुनवानी कलां में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कि बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है जो कि पुरानी बाउंड्री को छोड़कर और अवैध रूप से कब्जा कर के बाउंड्री निर्माण कराई जा रही है जो कि अमानगंज से सुनवानी कलां को जोड़ने बाली मुख्य सड़क को बाधित करती है

बाउंड्री निर्माण मे संस्था के अध्यक्ष एवं प्राचार्य के द्वारा अतिक्रमण कर बाउंड्री निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसमे ग्रामीणों ने ख़बर के माध्यम से शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि अतिक्रमण कर जो बाउंड्री निर्माण कार्य किया जा रहा है उसको बंद किया जाए और जहां से पुरानी बाउंड्री बनी हुई थी वही से बाउंड्री निर्माण कराया जाए। 
रिपोर्ट सतीश चौबे

संपादक के बारे में

Scroll to Top