Fatehpur News: सरकारी समितियों में डीएपी न होने से दुकानों से महंगे दामों में खरीद रहा किसान

फतेहपुर:- जानकारी के अनुसार आलू व गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी खाद के लिए बहुत ही मारामारी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते सहकारी समिति में डीएपी न होने से किसानों को कस्बे से लगभग एक किलोमीटर दूर एक खाद की प्राइवेट दुकान से इफको की डीएपी व यूरिया प्रिंट रेट अधिक में धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है

अभी हाल में ही डीएपी की मारामारी व ओवर रेटिंग को लेकर टीकर में किसानों व संचालक से बवाल हुआ था जिसको लेकर दर्जनों किसानों ने संचालक की मनमानी को लेकर थाने में शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, बताते चलें कि इफको द्वारा गांव गांव किसानों को उचित दर पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने के लिए गांवो में इफको सेंटर खोले गए थे लेकिन गांव के नाम सेंटर लेकर कस्बे में इफको सेंटर चलाया जा रहा है

वहां पर भी प्रिंट दाम से अधिक दामों में डीएपी व यूरिया धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इस संबंध में भाकियू ब्लाक अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि कस्बा में खुली सहकारी समिति में डीएपी व यूरिया न होने की वजह से कस्बे में खुली प्राइवेट दुकानदारों के यहां प्रिंट दाम से अधिक में बिक्री की जा रही है

जिसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी से की गई है लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं वहीं चेताया कि अगर ओवर रेटिंग में रोक न लगी तो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने को विवश होगा।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top