Fatehpur News: कोविड टीकाकरण को लेकर कल जिले में होगा महा अभियान,पहले और दूसरे डोज का लगेगा टीका

फतेहपुर:- कोरोना बीमारी से बचाव को लेकर पूरे देश में कोविड टीकाकरण का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा जिसमे अब तक पूरे देश में सौ करोड़ टीकाकरण लोगों को लगने पर जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यूपी के फतेहपुर जिले में आबादी के हिसाब से 18 लाख 7 सौ 62 लोगों को कोविड का टीकाकरण होना है।

कोविड टीकाकरण के प्रभारी डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में सभी को कोविड का टीका हर हाल में लग जाये इसके लिए 18 नवंबर को महा अभियान पूरे जिले में चलाया जा जिसमे 3 सौ जगह पर कैम्प लागकर लोगों को कोविड टीकाकरण का कार्य पूरा किया जायेगा।सभी को कोविड का टीका लग जाये इसके लिए नवंबर माह का लक्ष्य दिया गया।जिले में 18 लाख 7 सौ 62 लोगों का टीकाकरण होना है

अबतक साढ़े 12 लाख लोगों को कोविड का टीका लगा है जिसमे 5 लाख लोगों को 5 लाख की डोज लगी है।और जो लोग दूसरी डोज समय पूरा होने के बाद भी डोज नही ली है उनको केंद्र प्रभारी द्वारा फोन के माध्यम से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही।हम लोगों को माह नवंबर में कोविड टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य मिला है।

जिले में अभी 56 केंद्रों में टीकाकरण हो रहा कल महा अभियान के तहत टीकाकरण होगा।वही जिला प्रशासन द्वारा भी टीम लागकर लोगों को टीकाकरण के जागरूक किया जा रहा है।कुछ ऐसे भी लोग है जो पहली डोज लेने के बाद जिले से दूसरे राज्यों में काम करते हैं

और उनका फोन नंबर बदल गया ऐसे लोगों का आधार कार्ड के नबंर से मिलना कर टीकाकरण की जानकारी दी जा रही।
रिपोर्ट अजय प्रजापति, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top