Fatehpur Poltics:- विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेसी नेता का तूफानी दौरा

फतेहपुर:- विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर जनता से मिलने का काम शुरू कर चुके हैं फतेहपुर जनपद की सबसे लोकप्रिय विधानसभा सीट मानी जाने वाली खागा पर जहां भारतीय जनता पार्टी से 3 प्रत्याशी मैदान में जनता के बीच अपनी छवि बनाने में लगे हैं

तो वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भी जनता के बीच पहुंचना शुरू कर चुके हैं ।
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद की सबसे लोकप्रिय विधानसभा सीट खागा में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी पहुंच बनाने के लिए जनता के बीच बराबर पहुंचते है पिछले दिनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं

लेकिन मंगलवार को कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश गिहार ने भी क्षेत्र में तूफानी दौरा करते हुए लोगों से जनसंपर्क किया और अपनी दावेदारी पेश की ओमप्रकाश गिहार ने मंगलवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के यमुना तटवर्ती इलाकों में लोगों से मिले और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बताया ओमप्रकाश गिहार ने

पहाड़पुर जालंधरपुर गुरुवल सहित एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में तूफानी दौरा करते हुए लोगों से मिले ज्ञात हो कि ओमप्रकाश गिहार हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं पिछले दिनों किशनपुर क्रय केंद्र में भी किसानों की तौल को लेकर इन्होंने धरना दिया था जिन्हें जनता बखूबी जानती है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top