Mathura Congress: कांग्रेस की जिला ईकाई द्वारा निकाली गई, महंगाई हटाओ रैली

मथुरा:- अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा आज से जिला काँग्रेस कमेटी,

मथुरा के जिला अध्यक्ष चौ॰ भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में जनपद के सभी ब्लॉकों में जगह-जगह भाजपा भगाओ – मंहगाई हटाओ नारे के साथ पैदल अपने पदाधिकारी एवं काँग्रेसीजनों के साथ पद-यात्रा निकाली गयी तथा प्रत्येक यात्रा के पम्पलेट प्रतिज्ञा पद-यात्रा के समय दुकानदारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान व महिलाओं तथा युवाओं को पम्पलेट दिये गये। 
जिला काँग्रेस कमेटी, मथुरा के अध्यक्ष चौ॰ भगवान सिंह वर्मा ने माँट ब्लॉक के करहारी तथा मथुरा ब्लॉक के देवीपुरा, राया ब्लॉक के गाँव नन्दागढ़ी तथा फरह ब्लॉक के परखम आदि स्थानों पर नुक्कड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश की जनता को जिस तरह लूट रही है,

जिससे अँग्रेजी प्रशासन की याद ताज हो रही है तथा देश की सम्पत्तियों को बेच कर देश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है तथा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, लूट पाट तथा महिलाओं के साथ अत्याचार अपनी चरम सीमा पर है। प्रदेश के असामाजिक तत्वों को ठोकने की जगह पुलिस जनता को थाने में ठोक कर हत्या कर रही है, जनता भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए संकल्पित है।

भाजपा द्वारा पूर्व चुनाव में किये गये अपने वायदे आज तक पूरे नहीं किये गये हैं तथा देश की भोली-भाली जनता को उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन काँग्रेस पार्टी भाजपा के घिनौने कृत्य को जनता के सामने ले जायेगी और पूरे जनपद में भाजपा द्वारा किये गये जन विरोधी कार्यों से अवगत करायेगी। काँग्रेस पार्टी ने नौ प्रतिज्ञा की हैं

– टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण, छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी, सालाना तीन सिलैण्डर मुफ्त, किसानों का पूरा कर्ज माफ, 2500 रुपये कुन्तल गेहूँ तथा धान की खरीद तथा 400 रुपये कुन्तल गन्ना, कोरोना काल का बिजली बिल माफ और आगामी बिजली बिल हॉफ, कोरोना की आर्थिक मार झेल रहे परिवार का 25 हजार रुपये, 20 लाख को सालाना रोजगार, संविदा कर्मी व ठेका कर्मियों को सरकारी नौकरी तथा

10 लाख तक का मुफ्त सरकारी इलाज के वचनों को सरकार आने पर पूरा करेंगे, पद यात्रा में सर्वश्री जिला महासचिव ठा॰ श्री नरेश पाल सिंह, मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम भरोसी चौधारी, डॉ॰ दीपक आर्य, कमल सागर, डॉ॰ प्रमोद शर्मा, ठा॰ राजपाल सिंह, ठा॰ विक्रम सिंह, यदुवीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह चाहर प्रधान, गिर्राज सिंह चौधरी, अजुआ, धर्म वीर सिंह ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, अजीत सिंह ठाकुर,

देवी चरन मिश्रा, सतीश चन्द वशिष्ठ, देवकी नन्दन, दीपक अर्जुज सागर, योगेश, अखिलेख पचौरी, कल्लन पचौरी, राजकुमार, कल्लन पुजारी, सतीश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश गौतम, धर्मवीर सिंह, हरी शंकर निमेश, बद्री प्रसाद शर्मा, विजन कुमार, डॉ॰ मुकेश, वहीद खान, बल्लू पहलवान, मनीश शर्मा, प्रेमपाल सिंह, हरनारायन कुशवाह आदि सैकड़ों काँगेसीजनों ने प्रतिज्ञा पद यात्रा में भाग लिया।
रिपोर्ट उमाशंकर पाठक, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top