Fahepur News: बाल दिवस पर ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चे ने सबका मन जीता

 डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से रविवार को विश्व मधुमेह दिवस एवं बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम सभा बुदवन कैंप कार्यालय चौराहा पर में सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक प्रेरणा पैथोलॉजी के रामचंद्र सिंह के सहयोग से वजन,

उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की मुफ्त जांच की गई। जिसमें 120 लोगों की जांच की गई। जिन्हें स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
     कैंप कार्यालय में संस्था के द्वारा चलाई जा रही मां गंगा कोचिंग क्लासेज के बच्चों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव महेश प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया

इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा आठ के छात्र अभिषेक वर्मा जो कि ब्लड कैंसर से पीड़ित है । उन्होंने तेरी मिट्टी में मिल जावा एवं जलवा तेरा जलवा जलवा गाने पर डांस कर खूब तालियां बटोरी। वहीं , एक छोटी सी बच्ची लक्ष्मी सिंह, अंशिका मिश्रा ने देश भक्ति डांस प्रस्तुत किया।

इसके बाद बालक एवं बालिकाओं में जलेबी खाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया ।100 बच्चों को बिस्किट टॉफी एवं नगद पुरस्कार वितरित किया गया। 
   

इस मौके पर ग्राम सभा प्रभारी राम भवन सिंह, तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, शुभम सिंह, गौरव सिंह, के पी सिंह, आशीष सिंह नौशाद आदि रहे।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो 

संपादक के बारे में

Scroll to Top