UP Assembly Election 2022: गठबंधन के लिए त्याग करने को तैयार, मगर सम्मान से नहीं होगा समझौता: शिवपाल यादव

कानपुर:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा जारी है, शिवपाल यादव अपनी चौथे चरण की यात्रा शुरु करने के लिए कानपुर देहात पहुंचे, अकबरपुर से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यात्रा के पहले प्रेस वार्ता की,

उन्होंने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि बड़े संकल्प के लिए त्याग और संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए त्याग के लिए वह तैयार हैं, लेकिन सम्मान पर आए तो समझौता नही कर सकते हैं।
वही शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने पुराने कामों पर सिर्फ पत्थर लगाने का काम किया है।

बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था जो कि अधूरा रहा है। पहले पेट्रोल-डीजल में वृद्धि कर महंगाई से पेट्रोल पम्प संचालकों का नुकसान कर दिया, शिवपाल ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर वह लोगों को 24 घण्टे बिजली के साथ 300 यूनिट तक फ्री देंगे। साथ ही हर घर से कम से कम एक लड़का व एक लड़की को नौकरी देने का प्रयास करेंगे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top