Fatehpur ACSDC: चांदपुर थाने में एंटी करप्शन ने मनाया दशहरा पर्व

अमौली/फतेहपुर:- असत्य पर सत्य की जीत का पावन पर्व दशहरा के दिन एंटी करप्शन & सोशल डेवलपमेंट काउंसिल ने चांदपुर थाना पहुंचकर पावन पर्व मनाया, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सचान ने चांदपुर थाना अध्यक्ष योगेश कुमार व समस्त पुलिस स्टाफ को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी,

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है, यह पर्व एकता, अखंडता, भाईचारा एवं आपसी प्रेम का संदेश देता है। जब संसार में अनाचार,
अत्याचार अपनी सीमा पार करता है तब सत्य को स्थापित करने के लिए देवी दुर्गा का अवतार होता है। पापियों को नाश करने के लिए ही दुर्गा का अवतार हुआ, भगवान श्रीराम ने आज के दिन रावण को मारकर असत्य पर सत्य की विजयी पताका फहराया थी, वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि लोग अपने अंदर से अहंकार दूर करें एवं काम, क्रोध,लोभ, मोह का त्याग करना चाहिए,

तभी स्वस्थ्य समाज का निर्माण संभव है, दशहरा हिन्दुओं का महान पर्व है, इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए, चांदपुर पुलिस स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई और पान खिला कर बधाई दी, वही पावन पर्व पर एसआई विवेक यादव, एसआई रामनाथ वर्मा, अमौली चौकी प्रभारी यशकरन सिंह, दपसौरा चौकी इंचार्ज व कांस्टेबल प्रदीप, सुमित,अजीम,अभय, नरेंद्र सिंह बुंदेला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा,

वही मिलन समारोह में संगठन के राष्ट्रीय उप महानिदेशक अमन दीप सचान, अर्जुन सोनकर सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
रिपोर्ट आदित्य उमराव, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top