फतेहपुर/अमौली:- थाना चांदपुर क्षेत्र के मदरी गांव में खेत में सुअर चराने का विरोध करने पर शनिवार शाम पिता-पुत्रों पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला दिया, हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,
दो भाई गंभीर रूप से घायल है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के निवासी

रमेश साहू अपने पुत्र राजू, मनोज के साथ शनिवार शाम को खेत पर तार बांधने का काम कर रहे थे, इस दौरान गांव के ही व्यक्ति रामसनेही के सुअर रमेश के खेत पहुंच गए, रमेश ने इसका विरोध किया,
रमेश ने आरोप लगाया कि करीब 20 दिन पहले भी रामसनेही के सुअर चराने से उनकी लाही की फसल बर्बाद हो गई थी, इस पर उनके बीच विवाद हो गया, विवाद की सूचना पर रामसनेही के पुत्र मिथलेश, अखिलेश, शिवकुमार, छोटा खेत पहुंचे।

उन लोगो के द्वारा रमेश और उसके पुत्रों को
लहूलुहान किया गया, हमले के बाद आरोपी पक्ष लाठी, डंडे कुल्हाड़ी हाथ में लेकर गांव लौट रहे थे, इस दौरान रमेश का छोटा पुत्र रामविलास (27) गांव के अंदर एक गुमटी पर आरोपियों को बैठा दिखा, आरोपी पक्ष ने रामविलास पर हमला कर उसे पीट-पीट कर जान से मार डाला,
वहीं घायल राजू और मनोज को अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया है, करीब डेढ़ घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची जिसकी नाराजगी परिजनों में दिखी, वही चांदपुर जहानाबाद व जाफर गंज की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पक्ष के 2 लोगों को पकड़ लिया है, वही चांदपुर थाना अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट प्रकाश चंद्र, संवाददाता