बकेवर विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को देख पढ़ाई करने वाले बच्चों के चेहरों में छाई उदासी

बकेवर/फतेहपुर:- जनपद के बकेवर विद्युत उप केंद्र की लचर व्यवस्था देख ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों के चेहरों में छाई उदासी कई घंटों तक बिजली ना आने से पढ़ाई करने वाले बच्चों में भारी नुकसान दिखाई दे रहा है जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली देने का वादा किया वही विद्युत विभाग की लापरवाही ने सरकार को ठेंगा दिखाने का काम कर रही है जहानाबाद से आने वाली बिजली सप्लाई बकेवर विद्युत उप केंद्र के कई ग्रामीण क्षेत्रों में कई कई घंटों शाम को जमकर बिजली काटी जा रही है,

जिम्मेदार देख कर भी अनदेखा करते रहते हैं भला इन को कैसे फर्क पड़ेगा क्योंकि इनके घरों में तो इनवर्टर या फिर कहीं ना कहीं कुछ तो व्यवस्था है क्योंकि जनाब इनके पास रोजगार है और आमदनी भी आती है लेकिन बात करें उन गरीब परिवारों की जिनके बच्चे अपने मां-बाप की मेहनत मजदूरी की कमाई से शिक्षा लेते हैं और बिजली के सहारे शाम को 2 घंटे पढ़ाई करने के लिए बैठते हैं लेकिन वह भी नहीं हो पाती दूसरी तरफ बात करें तो मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं है तो भला कैसे घर में रोशनी होगी और बच्चों की शिक्षा ग्रहण होगी शिक्षा के साथ-साथ अन्य कार्य भी शाम को रुक जाते हैं आखिर कब तक चलेगी जिम्मेदारों की ऐसी लापरवाही।
रिपोर्ट धर्मेश कुमार, तहसील संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top