Fatehpur Murder: दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया नवविवाहिता की हत्या

फतेहपुर:- जनपद के औंग थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहित की हत्या हो गई. पूरा मामला औंग थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव के फूलचंद निषाद पुत्री जानकी देवी (22) वर्षीय पत्नी दिनेश निषाद निवासी खंडवा खेड़ा थाना अचलगंज जो कि पुत्री की शादी 9 जून सन 2021 को हुई थी।

मृतका का पति कुछ दिन पहले लड़की को घर छोड़ गया था क्योंकि पति इंदौर में नौकरी करने के लिए चला गया था. आज मंगलवार की सुबह नवविवाहिता जानकी देवी की हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही खेत से घर पहुंच कर देखा तो पुत्री मृत अवस्था में पड़ी मिली. मृतका के परिजनों ने फोन द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी,

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर औंग थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत छानबीन के दौरान मृतका के चाचा सुभाष निषाद को पूछताछ के लिए औंग थाना ले गए. औंग थाना इंचार्ज ने बताया फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के चाचा सुभाष निषाद को हिरासत में लेकर पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है,

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उस ओर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top