Hamirpur Politics: लखीमपुर खीरी में बवाल नेताओं की अरेस्टिंग और अभद्रता को लेकर पार्टियों का प्रदर्शन

हमीरपुर:- लखीमपुर खीरी में भाजपा केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी से एक्सीडेंट के बाद हुए बवाल से राजनीति गरमा उठी है, हमीरपुर जिले में भाजपा, और कांग्रेस सहित राजनैतिक और राजनीतिक दल जमकर वर्तमान सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं,

सभी दलों ने सड़क को और कलेक्ट्रेट पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय में पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी से अभद्रता किए जाने के विरोध में अरेस्टिंग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं,

लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं,उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में लखीमपुर खीरी में किसान की मौत के बाद और अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, की गिरफ्तारी के विरोध में और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता करने के विरोध में कांग्रेश पार्टी, समाजवादी पार्टी, सहित कई राजनैतिक दल और किसान यूनियन, किसानों की मौत के मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहा है,

जिलाधिकारी कार्यालय में सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा तो वही, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी से अभद्रता के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन अरे स्टिंग को लेकर शुरू कर दिया है, एक साथ इतने दलों के प्रदर्शन से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूले नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट इंतजार हुसैन,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top