Fatehpur News: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दूसरे मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर एक घायल

खागा/फतेहपुर:- खागा थाना क्षेत्र के टेसाही के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दूसरे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार छोटी टेसाही के रहने वाले ननकू सिंह अपने रिश्तेदारी से अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने गांव वापस आ रहे थे,

तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ननकू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर मारने के बाद बाइक मौके पर छोड़कर बाइक चालक फरार हो गया राहगीरों की निगाह घायल पर पड़ी तो उन्होंने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top