फतेहपुर:- ज़नपद में कहीं न कहीं हर दिन होने वाले सड़क हादसों में जान गंवाने या घायल हो अस्पताल की चौखट पर पहुँचने वाले ढेरों वाहन चालकों सहित सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर शहर के कई व्यस्ततम चौराहों में यातायात प्रभारी त्रिवेणी पाण्डेय के द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई।शाम 6 से 7 बजे तक बाकरगंज चौकी के पास चेकिंग अभियान ज़ोरो से चलता देख कई वाहन चालक अपने रास्ते बदलते नज़र आये जबकि कई बिना हेल्मेट के ही मोटरसाइकिल चलाते दिखे।हद तो तब हो गयी जब एक ही मोटरसाइकिल में बिना हेलमेट सवार 4 लोग पुलिस के सामने आते ही हक्के बक्के रह गए।यातायात प्रभारी श्री त्रिवेणी कई वाहन चालकों का चालान भी काटते रहे तथा मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने जबकि चार पहिया वाहन चालकों व सवारियों को सीट बेल्ट लगाने की नसीहत कुछ इस तरह से देते रहे कि हेलमेट को पुलिस से बचने के लिए नही बल्कि अपने व अपने साथी सवार की जान को भी सड़क हादसों में शिकार होने से बचाने के लिए ज़रूर पहने व तय गति से ही वाहन चलायें वरना यातायात नियमों का पालन न करने पर पुलिस भी जुर्माना लगा व चालान कर आपकी जेबे ढीली करेगी वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के इस्तेमाल की अनिवार्यता से स्वयं चालक व सवारियों की सुरक्षा को भी समझाते रहे।वाहन के सभी ज़रुरी कागज़ात के अलावा क्या कोई शराब के नशे में गाड़ी चला रहा है इसका भी ख़ास ध्यान रखते हुए डिटेक्टर मशीन के ज़रिए भी यातायात प्रभारी व उनकी टीम चेकिंग को अन्जाम देते नज़र आये।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

