फतेहपुर:- मिली जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानाक्षेत्र के असनी-गेगासो गंगा पुल पर दोपहर स्कार्पियो व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर युवक समेत तीन महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत। पुलिस घटना रायबरेली जनपद के गेगासो थानांतर्गत बता रही है।
मृतक असनी गांव के निवासी बताए जा रहें हैं। घटना में मृतकों की शिनाख्त दिनेश कुमार(26) सुवावती(55) ननकी देवी(35) समेत 11 वर्षीय किशोरी नाम अज्ञात निवासीगण ग्राम असनी थाना हुसैनगंज-फतेहपुर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि स्कार्पियो से पुलिस ने 2 तमंचे व कारतूस बरामद कर गाड़ी कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ