Fatehpur Police: व्यापारियों से लूट करने वाले लुटेरों को पुलिस की संयुक्त टीम ने माल सहित किया गिरफ्तार घटना का किया खुलासा

फतेहपुर:- किशनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर कस्बे के रहने वाले श्याम जी अग्रवाल उर्फ छोटू जो रविवार शाम नरैनी मार्केट से वसूली करके अपने गांव आ रहे थे कि उसी दौरान अज्ञात लुटेरों ने आंखों में मिर्च डालकर करीब ₹200000 लूट लिए थे जिसके बाद लुटेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मौके पर प्रशासन पहुंचा और लुटेरों की तलाश में जुट गया जिस पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है

किशनपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह व एसओजी एवं सर्विलांस आदि की संयुक्त टीम के साथ विजयीपुर चौराहे पर मुस्तैद खड़े हो गए। और मुखबिर की सूचना मिलते ही घटना में संलिप्त अभियुक्त गण दो मोटरसाइकिल से सवार होकर खागा की ओर से पलवा हार गांव के पास रोड किनारे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हो गए। सूचना पर फल बाहर गांव के सामने सड़क के किनारे घटना में संलिप्त छः व्यक्तियों को टीम ने पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया।

तथा तलाशी दौरान इनके पास से लूटे गए 1 लाख 86 हजार 900 रुपए दो अलग देसी तमंचा 315 बोर शायद जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिल एवं 7 मोबाइल फोन सहित पुलिस ने बरामद कर लिया, क्षेत्राधिकारी गया दत्त मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु थाना अध्यक्ष आशुतोष सिंह के साथ उप निरीक्षक उमेश कुमार यादव प्रशांत कटियार हेड कांस्टेबल विमल चंद्र यादव निर्मल सिंह राम कैलाश कांस्टेबल सूरज कुमार कांस्टेबल शिवाकांत कांस्टेबल देवेंद्र कुमार वासवाद टीम के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा उप निरीक्षक प्रवीण कुमार कांस्टेबल पंकज कुमार इंद्रजीत अजय एवं अमित शामिल रहे,

और उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में राशिद अली पुत्र शौकत अली निवासी चपहुआ थाना चरवा कौशांबी हमजा पुत्र मोहम्मद नूर अहमद मंदिरी थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज धर्मेंद्र कुमार पटेल और छोटू पुत्र राजेंद्र सिंह धूमनगंज प्रयागराज जय नारायण पाल पुत्र छन्नूलाल थाना महेवा घाट, पिकांश पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी कोल्हुआ थाना पश्चिम सरीरा कौशांबी पंकज पाल पुत्र श्री गोविंद नाथ ठाकुर का पुरवा थाना पश्चिम सरीरा कौशांबी आदि को गिरफ्तार किया गया है,

उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे तथा त्वरित गिरफ्तारी और माल की बरामदगी को लेकर जहां क्षेत्र के व्यापारी सराहना कर रहे हैं ।वही एडीजी लायन आर्डर की ओर से टीम को ₹50000 नगद इनाम देने की घोषणा किया। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने टीम में शामिल जवानों को शाबाशी देते हुए सराहना किया।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top