Gujarat Income Tax Raid: हीरा कारोबारी पर आयकर का छापा, 500 करोड़ की पकड़ी गई हेरा फेरी

गुजरात में एक हीरा व्यापारी के यहां पर आयकर विभाग ने छापा मारा, व्यापारी के लगभग 23 ठिकानों पर आयकर ने छापेमारी की है। जिसमें लगभग 500 करोड रुपए से अधिक की हेराफेरी पकड़ी गई है, आपको बता दें सूरत से लेकर मुंबई तक कारोबार फैला था, जिसके कुछ सीक्रेट जगह पर दस्तावेज भी पकड़े गए हैं, हेरा फेरी के पैसे से प्रॉपर्टी बनाई गई है,

आयकर विभाग के अधिकारियों के बयान के मुताबिक गुजरात का यह व्यापारी हीरो की मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का काम करता है। व्यापारी के सूरत, नवसारी, वांकानेर, मोरबी और मुंबई में कुल 23 ठिकानों पर 22 सितंबर को छापेमारी और जप्त की कार्यवाही शुरू की गई, वहीं अधिकारियों ने यह बताया कि इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी को अंजाम दिया गया, इस दौरान दस्तावेजों की तलाश में 518 करोड रुपए मूल्य के हीरो की अघोषित खरीद-फरोख्त पकड़ी गई है, अधिकारियों ने यह भी दावा किया,

कि अघोषित खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज और आंकड़ों को गुप्त जगहों पर छुपा कर रखा गया था, इनकी देखरेख का जिम्मा व्यापारी के कुछ विश्वासपात्र कर्मचारियों के पास था, आयकर विभाग के बयान के मुताबिक हीरो के इस अघोषित व्यापार के पैसों का व्यापारी ने प्रॉपर्टी और स्टॉक मार्केट में निवेश किया, वही छापेमारी के दौरान विभाग ने बड़ी मात्रा में लगभग 1.95 करोड़ रुपए मूल्य की अघोषित ज्वेलरी और नगदी भी जप्त की है, साथ में 8900 कैरेट के हीरे जिनका मूल्य लगभग ₹11 करोड़ है, उन्हें भी जप्त किया है वही आयकर विभाग ने व्यापारी से जुड़े लॉकरों की पहचान कर ली है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top