पाकिस्तान व उसके प्रधानमंत्री इमरान खान के पास एक ही स्क्रिप्ट बची है। वह भी कश्मीर, इमरान खान कहीं भी जाते हैं, तो वह एक ही बात बोलते हैं कि भारत ने कश्मीर पर कब्जा कर लिया है, एक तरफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के शीर्ष देश विकास अंतरराष्ट्रीय एकीकृत सोच अर्थव्यवस्था शांति और व्यापार पर बात कर रहे थे, तो प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां फिर से वही पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ी,
जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। आपको बता दें अभी हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गई न्यूजीलैंड की टीम बिना मैच खेले वापस लौट गई, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी पाकिस्तान में आतंकी संगठन सक्रिय होने की बात मानी, ऐसे में पाकिस्तान को यूएनजीसी की बैठक में खुद की विश्वसनीयता को स्थापित करना चाहिए था, लेकिन इमरान खान ने इन सभी मुद्दों पर बात ना करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन दक्षिण एशिया में स्थाई शांति जम्मू कश्मीर विवाद पर निर्भर है,
तो वहीं उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि कश्मीर पर जबरन कब्जा कर रखा है, भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय डिप्लोमेट स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान ने यूएन के मंच का इस्तेमाल दुनिया के सामने झूठ फैलाने के लिए किया है। दुनिया यह जानती है कि पाकिस्तान का इतिहास आतंकियों को पालना रहा है, वहां आतंकवादी खुले आम घूमते हैं। कश्मीर मुद्दे पर स्नेहा दुबे ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं, और हमेशा रहेंगे, इसमें पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर भी शामिल है।