फतेहपुर:- चांदपुर थाना क्षेत्र के बेहटा खुर्द मजरे बेहटी ग्राम प्रधान अरविंद उमराव तीन पंचवर्षीय से ग्राम प्रधान है। जिनका आवास बेहटी गांव से 200 मीटर की दूरी पर नलकूप पर बना हुआ है।ग्राम प्रधान अपनी पत्नी बीना उमराव सहित 75 वर्षीय बृद्ध मां राम देवी के साथ उसी आवास पर रहते थे। ग्राम प्रधान राजनीति के चक्कर मे अक्सर देर रात घर पहुंचते है। जिसके लिए जानवरों के लिए चारा पानी हेतु व घर की देख रेख के लिए अपनी ही ग्राम सभा बेहटा खुर्द के शनी सैनी पुत्र स्व० विजय सैनी को दो माह से साथ मे रख लिया था।
शनी ने बुधवार की देर शाम शराब के पैसे न होने पर घर से लाही की चोरी कर बेंचने जा रहा था।जिसे नीचे चारपाई पर बैठी बृद्ध रामदेवी ने देख कर टोंक दिया। टोंकते ही शनी ने लाही से भरी ले जा रहे लगभग 80 किलो के वजन की दोनो बोरियो को आवास के बाहर हल्दी के खेत मे छोंड़ रस्सी से गाला घोंट कर राम देवी की हत्या कर दी, आपको बता दे शराब पीने के लिए नौकर ने घर से लाही की चोरी की थी, चोरी करते घर की बृद्ध को देख लेने पर नौकर ने रस्सी से गला घोंटा, देर रात घर वापस आए गृह स्वामी को मौत की जानकारी हुई, सुबह खेत पर लाही की बोरी पड़ी होने से हत्या की आशंका हुई, कड़ाई से पूछने पर नौकर ने हत्या की बात कबूल की है।
मिली जानकारी के अनुसार बेहटा निवासी विजय सैनी मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे थे, दो वर्ष पूर्व विजय की मौत हो गई। जिसके बाद शनी गांव में ही रनूपुर ग्राम प्रधान के उत्तम ट्रेडर्स मौरम गिट्टी की दुकान पर ट्रेक्टरों में लेवरी करने लगा, हल्की उम्र व बेसहारा मासूम चेहरा देख ग्राम प्रधान अरविंद उमराव ने दो माह से घर पर एक जिम्मेदारी सौंप दी, और उसका खर्चा वाहन करने लगे, बुधवार को अरविन्द उमराव प्रतिदिन की भांति सुबह 10 बजे घर से प्रधानी के कार्य को लेकर अमौली ब्लॉक आ गए, और कुछ कारणवश फतेहपुर निकल गए,
तथा देर शाम लगभग 10 बजे जब वह घर गए तो घर के दरवाजे की कुंडी बंद कर पत्नी आवास के दूसरे खण्ड पर बैठी थी। अरविंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दरवाजा खुलते ही पत्नी बीना उमराव डरी व शहमी हुई थी, उसने बताया कि शनी के साथ उसके दो साथियों ने रस्सी से मां की गला घोंटकर हत्या कर दी है, जिसे उसने बाहर लगे बल्ब की रोशनी पर देखा है। वही सुबह सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हत्यारे सनी ने हत्या की बात कबूली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट