Bulandshahr District Jail: जेल में हुआ रागनी का कार्यक्रम का आयोजन

बुलंदशहर:- जेल में हुआ रागनी का कार्यक्रम, रागनी के प्रसिद्ध कलाकार मीनू भाटी और अमृत की प्रस्तुति ने जेल में बंद कैदियों को तो मंत्रमुग्ध किया ही साथ है अपनी ही जेल मे बंद रागनी कलाकारों की प्रतिभा ने मौजूद अधिकारियों का मन मोह लिया, जेल का जिक्र आते ही अंग्रेजी शासन काल की जेलों का चित्रण उभर कर आता है लेकिन आज हिंदुस्तानी हुकूमत के जेलों में सुधारवादी अभियान के तहत अभूतपूर्व बदलाव आए हैं,

कुछ जेलों के अधिकारी इसे एक मिशन के रूप में लेकर आये दिन अपराधियों की मानसिकता बदलने के लिए प्रयास करते रहते है उन्ही में से एक है बुलंदशहर जिला कारागार के सुपरिटेंडेंट मिजाजीलाल, इनका ताजा प्रयास है कोरोना काल मे मानसिक तनाव और अवसाद में आये बन्दियों को तनावमुक्त करना और इसी कड़ी में आज जेल के भीतर एक जबरदस्त रागनी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बन्दियों ने अपनी कला के रंग बिखेरे।
रिपोर्ट तरुण कुमार, मंडल हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top