बरेली:- इन 21 चौराहों से बगैर हेलमेट या सीट बेल्ट गुजरे तो घर पहुंचेगा चालान, बरेली में बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर आपको अब ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं रोकेंगे। बल्कि नियम तोड़ते ही चौराहों पर आपकी और गाड़ी की फोटो खिंच जाएगी और चालान कटकर आपके घर पहुंच जाएगा।
यातायात नियमों का पालन नहीं करने यानी बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर आपको अब ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं रोकेंगे।
बल्कि नियम तोड़ते ही चौराहों पर आपकी और गाड़ी की फोटो खिंच जाएगी और चालान कटकर आपके घर पहुंच जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत 163 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 21 चौराहों को इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़ा जा रहा है। अक्टूबर माह में शहर के छह चौराहों पर यह व्यवस्था लागू भी हो जाएगी।

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि एटीसीएस (एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम) व आइटीएमएस (इंट्रीगेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से शहर के 21 चौराहों को जोड़ा जाना है। आठ चौराहे एटीसीएस तथा 13 चौराहे आइटीएमएस सिस्टम से जुड़ेंगे।
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत इस व्यवस्था के बाद शहर में यातायात नियमों का पालन कराना काफी आसान हो जाएगा। चालान कटकर सीधे संबंधित के घर पहुंच जाएगा। इस पूरी व्यवस्था की देखरेख के लिए नगर निगम के तृतीय तल पर कमांड सेंटर बनेगा। तकनीकी रूप से दक्ष ट्रैफिक कर्मी इस कमांड सेंटर में तैनात किये जाएंगे।

यह हैं 21 चौराहे
पटेल चौक, चौकी चौराहा, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा तिराहा, सेलेक्शन प्वाइंट, ईंट पजाया चौराहा, मिनी बाइपास, बीसलपुर चौक, सूद धर्मकांटा चौराहा, बरेली कालेज गेट, सर्किट हाउस चौराहा, शील चौराहा, इज्जतनगर स्टेशन रोड, कोहाड़ापीर तिराहा, मालियों की पुलिया तिराहा, परसाखेड़ा बाईपास तिराहा, गांधी उद्
रिपोर्ट सुनील कुमार, संवाददाता