फतेहपुर:- थाना जहानाबाद के अंतर्गत स्वर्गीय दिलीप स्मारक महाविद्यालय के सामने बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने ससुराल जा रही महिला के साथ लूट को अंजाम दिया, आपको बता दे नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर बैठी महिला का बैग झपट्टा मारकर लूट लिया, घटना के दौरान महिला बाइक से गिरने से बाल-बाल बची, बैग में जेवर नगदी और मोबाइल था, जिनकी कीमत करीब ₹100000 बताई जा रही है पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है,
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी रिंकू पाल अपनी बहन प्रतिभा देवी को छोड़ने उसकी ससुराल कानपुर देहात बाइक से जा रहा था, तभी शाम 5:30 बजे जहानाबाद स्थित स्वर्गीय दिलीप स्मारक महाविद्यालय के सामने, नकाबपोश दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया घटना के दौरान महिला बाइक से गिरते-गिरते बची, वही बैग में मोबाइल ₹8000 एवं सोने की चैन और सोने का झाला जिनकी कीमत लगभग ₹100000 है, वही रिंकू पाल ने बताया कि घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर बहन को छोड़ने ससुराल चला गया,
लौटकर आया तो थाने में पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस ने इस मामले को टरका दिया, एसपी और अन्य अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है वही जहानाबाद थाना अध्यक्ष राकेश पांडे ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट