फतेहपुर:- जनपद मे जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों की सूची दिन-ब-दिन बढ़ती ही चली जा रही है। इसी क्रम में खागा थाना क्षेत्र के रहने वाले भरत लाल ग्राम धर्मदासपुर निवासी की बुजुर्गों की जमीन को दबंगों ने ग्राम प्रधान व लेखपाल की मदद से हथिया लिया है। पीड़ित प्रार्थना पत्र दे दे कर सरकारी दफ्तरों की गणेश परिक्रमा कर रहा है।
पीड़ित भरत लाल ने बताया कि वह अपनी बुजुर्गों की जमीन पर लगभग 40 साल से काबिज है
जिस पर ग्राम प्रधान मनोज यादव व लेखपाल प्रदीप कुमार बाजपेई द्वारा पैसा लेकर गांव के ही कुछ लोगों को उनकी गुंडई के दम पर जमीन पर अवैध कब्जा करा कर नव निर्माण करवा दिया है! जिस मामले की शिकायत पीड़ित ने कई सरकारी दफ्तरों में करी है परंतु आज दिन तक पीड़ित को आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला।
देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन पीड़ित को उक्त मामले में न न्याय दिलवा पाता है या नहीं?
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ


