फतेहपुर:- जनपद मे बिना कागजी प्रक्रिया पूरी किए चल रहे तीन नर्सिंग होम कारवाई की जद में आए । कार्रवाई के दौरान लोधीगंज क्षेत्र के नर्सिंग होम के शटर एक के बाद एक गिर गए । गौर करने वाली बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक ऐसे नर्सिंग होम को छोड़ दिया, जो हाल ही में एक प्रकरण को लेकर अभी तक चर्चा में है । हालांकि टीम के अगुवाकार कि दलील है कि संबंधित नर्सिंग होम को छापे की जानकारी होने के कारण, वहां जाने का कार्यक्रम टाल दिया गया ।
इलाज के नाम पर मनमानी कर रहे निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए एसीएमओ डॉ. एसपी जौहरी की अगुवाई में स्वास्थ विभाग की टीम मंगलवार शहर में घूमी । टीम ने लोधीगंज क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होम पर कार्रवाई की । यहां दीप हॉस्पिटल पर छापा मारा गया । संचालक रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं दिखा सका। यहीं पर आलोक हॉस्पिटल की भी पड़ताल की गई । यहां पर भी किसी प्रकार के कागजात नहीं मिल सके । टीम ने आंबापुर के एक नर्सिंग होम में छापा मारा ।
वहां पर भी बगैर कागजी प्रक्रिया के निजी अस्पताल का संचालन होता मिला । गौर करने वाली बात यह है कि स्वास्थ विभाग की टीम उस नर्सिंग होम नहीं पहुंच सकी, जो हाल ही में एक प्रकरण को लेकर चर्चा में रहा, जबकि कार्रवाई की जद में आए नर्सिंग होम के बीच में ही यह संचालित हो रहा है । इस मामले में एसीएमओ डॉक्टर एसपी जौहरी का कहना है कि टीम निकलने की जानकारी होने की बिना पर मां नर्सिंग होम का निरीक्षण नहीं किया गया है । बगैर कागज के संचालित मिले तीनों नर्सिंग होम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है ।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ