Panna News: पगरा ग्राम में नवयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी अमानगंज पुलिस।

पन्ना:- अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पगरा ग्राम में एक हिरदय विदारक घटना पेश आई है जिसमे एक 28 वर्षीय युवक ने अपने घर के पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार म्रतक युवक का नाम गोविंद  पिता भागीरथ पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पगरा जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था उसने आज दिनांक 5 सितंबर को अज्ञात कारणों के चलते घर में लगे चूड़ा पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी अमानगंज ए एस आई राघवेंद्र प्रसाद को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर पीएम हेतु अमानगंज अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।

रिपोर्ट सतीश चौबे,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top