Fatehpur News: दबंग प्रधान ने गरीबों की खड़ी को फसल खुदवा कर बनवाई सड़क

फतेहपुर:- जनपद मे विकासखंड हसवा क्षेत्र के रसूलाबाद का दबंग ग्राम प्रधान प्रदीप यादव वोट ना देने वाले गरीब किसानों की खड़ी फसल में फावड़ा चलवा कर सड़क बनवा रहा है जबकि पीड़ित की खेत की पत्थर गडी हो चुकी है हसवा क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के दबंग ग्राम प्रधान हमेशा सुर्खियों पर रहते हैं पिछले कार्यकाल में भी एक गांव के युवक को गोली मारने के बाद चर्चा में आए थे अब गांव के वोट ना देने वाले गरीबों के धान की खड़ी फसल मे मजदूरों का फावड़ा चलवा कर सड़क बनवा रहे हैं

रसूलाबाद गांव निवासी पीड़ित छोटेलाल विपिन आदि ने बताया हमारे गांव के प्रधान प्रदीप यादव वोट न देने की खुन्नस में हमारे सुरक्षित खेत पथरगढी के बाद भी सड़क बनवा रहे हैं मना करने के बाद भी धान खड़ी फसल में फावड़ा चलाकर मिट्टी खुदवा ली और सड़क बनवा दी लेखपाल भी उनके दबाव में कुछ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं हमारे खेत के दोनो तरफ जबरजस्ती सड़क बनाकर आगे जाने पर रोक देते हैं पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top