Fatehpur News: मुकदमा वापस लेने की सिपाही ने दिया धमकी तो पत्रकार ने उच्चाधिकारियो से न्याय की लगाई गुहार

फतेहपुर:- नगर पंचायत खागा नई बाजार निवासी सुरेश चन्द्र पुत्र राम औतार ने डी आई जी पुलिस परिक्षेत्र प्रयागराज,आई जी पुलिस परिक्षेत्र प्रयागराज, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ व अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को रजिस्टर्ड डाक भेजकर न्याय की गुहार लगाई। न्याय की गुहार लगाते हुए इन्होंने अपने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि मैं अजरा न्यूज़/ पत्रकार के रूप में कार्य कर रहा हूं।

दिनांक 23 जून 2020 को प्रार्थी व पड़ोस मैं रहने वाले राजू पुत्र सुखदेव व राम दुलारी पत्नी राजू से विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों को नौबस्ता पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक ने सुलह समझौता करवा दिया था। इसके बावजूद थाना खागा में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह ने राजू व राम दुलारी के प्रभाव में आकर सुरेश चंद्र को बाजार से बुलाकर थाने ले जाकर डराया धमकाया,और ₹10000 की मांग किया। और कहा कि 15 मिनट मैं पैसा लेकर जल्द आना। और कहा कि यदि कहीं शिकायत किया तो तुम्हारी नेतागिरी व पत्रकारिता छुड़वा दूंगा।

तभी प्रार्थी ने इस संबंध की जानकारी कुछ अधिकारियों व मानवाधिकार आयोग व हरिजन आयोग को रजिस्ट्री जरिए प्रार्थना पत्र दिया ।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। तब प्रार्थी ने एससी एसटी एक्ट के तहत न्यायाधीश फतेहपुर के यहां 156 सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया। जो मुकदमा विचाराधीन है । जिसकी जानकारी सिपाही पुष्पेंद्र सिंह को इस बात की जानकारी हो गई तो वह प्रार्थी को धमकी दे रहा है कि मुकदमा उठा लो मैं अभी खागा में ही तैनात हूं। मुकदमा नहीं उठाओगे तो खागा में तुम्हें रहना दुश्वार कर दूंगा। और प्रार्थी को बराबर धमकियां दे रहा है। जिससे प्रार्थी को उक्त सिपाही से खतरा बना हुआ है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top