Fatehpur Massacre Revealed: हत्याकांड का किया खुलासा आरोपियों को भेजा गया जेल

फतेहपुर:- जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरारा गांव के एक युवक की हत्या करके कानपुर जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर पुल के पास झाड़ियों में नर कंकाल मिला था जिसकी शिनाख्त पुलिस ने नीरू उर्फ नीरज पुत्र स्वर्गीय शिवसागर निवासी जरारा थाना बकेवर के रूप में हुई थी उधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कानपुर जनपद से साढ़ थाना पुलिस और फतेहपुर जनपद से बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थ

ी कुछ सूत्रों की जानकारी के अनुसार बताया गया कि आरोपियों ने मृतक से लूटपाट करके उसका गला काटकर झाड़ियों में फेंक दिया था वही बकेवर थाना प्रभारी संगम लाल प्रजापति ने बताया की फतेहपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का निवारण करने की कड़े निर्देश दिए गए थे जिससे बकेवर थाना प्रभारी संगम लाल प्रजापति ने अपनी टीम गठित करके जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैलाश नाथ हेड कांस्टेबल विश्वनाथ कांस्टेबल नसीब खान कांस्टेबल रवीश कुमार पुलिस बल लगातार जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन वही साढ़ थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया

और उक्त घटना का निवारण नहीं कर पाई लेकिन बकेवर पुलिस ने जल्द ही घटना का निवारण करके हत्याकांड का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें हत्याकांड के दो आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके बकेवर पुलिस ने जेल भेज दिया।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top