Balrampur News: 4059 नवीन लाभार्थियों को मिली वृद्धावस्था पेंशन

बलरामपुर:- उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 55.77 लाख लाभार्थियों को कुल 836.55 करोड़ों रुपए का ऑनलाइन हस्तान्तरण किया गया। वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 55.77 लाख के लाभार्थियों में 4.56 लाख नवीन लाभार्थी सम्मिलित है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न जनपदों के पात्र लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया गया।

इस अवसर पर जनपद में एनआईसी सभागार में वृद्धावस्था पेंशन ऑनलाइन हस्तान्तरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, एनआईसी सभागार में उपस्थित पात्र लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद को वर्चुअल माध्यम से सुना गया।
इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा लाभार्थियों से वार्ता की गई एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादन की जानकारी ली गई, समाज कल्याण अधिकारी को पात्र वृद्धजनों को अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो,यह सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया।

समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद के 35 हजार 413 पात्र लाभार्थियों को वर्ष 2021-22 के प्रथम त्रैमास की पेंशन की धनराशि रुपए 5 करोड़ 31 लाख 19 हजार 500 का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया गया हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 4059 नए लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ दिया गया है,वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 3 माह की पेंशन खातों में पहुंचने पर वृद्धजनों द्वारा खुशी जाहिर की गई एवं सरकार को धन्यवाद दिया गया।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top