बरेली:- यूपी के बरेली में एक पुरानी निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई. बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.बरेली: जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में पुरानी दुकानें तोड़े जाने के दौरान कस्बे में स्थित तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. हादसे के दौरान बिल्डिंग के मलबे के नीचे करीब छह मजदूर भी दब गए. सूचना के बाद मौके पर पुलिस दमकल की टीम पहुंच गई है
और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. मलबे को हटाने में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं. हादसा तकरीबन 4 बजे के आसपास हुआ है. यह बिल्डिंग पुरानी बताई जा रही है और इसमें कई लोग रहते थे.मलबे को हटाने के लिए दो जेसीबी और एक क्रेन लगाई गई है. सभी लोगों को सकुशल निकालने का प्रयास जारी है. थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी, चौकी प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी दुष्यंत गोस्वामी अधीनस्थों के साथ रेस्क्यू में लगे हुए हैं. बता दें कि फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में कुछ जगहों पर काफी सालों से दुकानें मौजूद हैं,
जिन्हें तोड़कर उनकी जगह बेसमेंट खड़ा करने की तैयारी चल रही है. जानकारी के मुताबिक यहां पुरानी दुकानों को तोड़ने का काम चल रहा था. इसी दौरान पड़ोस की तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई और हादसा हो गया. रेस्क्यू के दौरान एक मजदूर शकील को निकाल लिया गया है तीन लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं, जिसको लेकर रेस्क्यू जारी है. आला अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक, डॉ. डी सी वर्मा मौके पर मौजूद हैं.

रिपोर्ट सुनील कुमार,संवाददाता