लाइफ ने लिए Rani Chatterjee के मजे, रेड वाइन का लुत्फ उठाती आईं नजर

बॉलीवुड:- भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी जाहिर करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। यही नहीं रानी चटर्जी को इंटरनेट पर बड़ी तादात में फैंस फॉलो करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहते हैं। रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड और स्टाइलिश लुक के साथ कई फोटोज पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद फैंस ने इन सभी फोटोज पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

रानी चटर्जी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘लाइफ कभी मेरे मजे लेती है, मैं कभी लाइफ के। ये याराना चलता रहता है।’ रानी चटर्जी ब्लैक एंड वाइट आउटफिट में काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। फोटोज में रानी चटर्जी रेड वाइन का लिफ्ट उठाती नजर आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दिन-ब-दिन स्टाइलिश और खूबसूरत होती जा रही हो, इसके पीछे आखिर क्या राज है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रानी जी आप सच में काफी अच्छी लग रही हो।’
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। रानी चटर्जी ने फैन ने जबसे उन्हें ‘मस्तराम’ सीरीज में देखा है, तभी से वो उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए बेताब हैं। हालांकि एक बार इंटरव्यू में रानी चटर्जी ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। यही वो सलमान खान को काफी पसंद करती हैं।
रानी चटर्जी ने ‘मस्तराम’ सीरीज में एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए थे। इस सीरीज में रानी चटर्जी के साथ अंशुमन झा दिखाई दिए थे। दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top