अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बलरामपुर द्वारा OBC की जातिगत जनगणना के संबंध में निम्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

बलरामपुर:- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बलरामपुर द्वारा ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने के संबंध में निम्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया गया कि संसद के मानसून सत्र में सरकार द्वारा बताया गया कि 2021 की जनगणना जाति आधारित नहीं होगी इस सूचना से सभी खासकर ओबीसी वर्ग के लोग आहत और चिंतित हैं इस सूचना से ओबीसी वर्ग में निराशा है प्रधानमंत्री जब तक अन्य पिछड़े वर्ग की वास्तविक संख्या पता नहीं चलेगी

तब तक उनके हित संरक्षण की योजनाएं कैसे बनेगी। पूर्व में भी विभिन्न न्यायिक निर्णय में ओबीसी का डेटा उपलब्ध ना होने के कारण उसी के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात हो चुका है। आज देश का पिछड़ा वर्ग इसका समर्थन करता है क्योंकि इससे अन्य कमजोर वर्गों की संख्या की सही जानकारी होगी और उनके विकास के कार्यक्रम बनने में सरकार को संवैधानिक बल व सहायता मिलेगी ओबीसी के सभी प्रबुद्ध जनों का मानना है कि 2021 की जनगणना में जाति आधारित जनगणना अनुवाद रूप से होनी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, राकेश यादव, रामनिवास यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, सुरेश चंद यादव, संजू मिश्रा, सचिन यादव, राजन यादव, मान बहादुर यादव, राम अटल यादव, हिमांशु यादव, धर्मेंद्र कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top