Balrampur News: माननीय सांसद गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

बलरामपुर:- माननीय सांसद गोंडा श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के संपन्न हुई। बैठक में माननीय सांसद जी द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र को दिए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक में माननीय सांसद जी द्वारा मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना (सौभाग्य योजना), फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान एवं समेकित बाल विकास,उज्जवला योजना, खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, गन्ना मूल्य भुगतान, डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण, राजकीय नलकूपों की स्थापना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।, माननीय सांसद जी ने कहा कि बैठक का मकसद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करना है,

नई परियोजनाओं/कार्यों का शिलान्यास माननीय क्षेत्रीय विधायक जी से कराया जाए, तथा उससे संबंधित शिलापट लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाए।, बैठक में माननीय विधायक बलरामपुर श्री पलटू राम एवं माननीय विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा जी द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क की खराब दशा एवं कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया गया। माननीय सांसद जी द्वारा अधिशासी अभियंता कों टेक्निकल टीम से जांच कराने का निर्देश दिया गया।

बरसात के बाद प्राथमिकता के साथ सभी खराब सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया।
मनरेगा के तहत विकासखंड स्तर से कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया। विभिन्न पेंशन योजनाओं में विकासखंड स्तर पर आने वाले आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना में छूटे मजरों में उर्जीकरण का कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की टीम द्वारा लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिससे कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

माननीय सांसद जी द्वारा अधीक्षण अभियंता को बाढ़ को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वसूली से राहत प्रदान किए जाने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया।
माननीय सांसद जी ने कहा कि मा॰ जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से जुड़े सुझाव एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें और समय सीमा के भीतर निस्तारण करें।
माननीय सांसद जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निश्चित कराते हुए

उसका लाभ पात्रों तक पहुंचाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विवरण लाभार्थीसहित ग्राम पंचायतवार, माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए, इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, माननीय विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, माननीय विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा, माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा सुश्री आरती तिवारी, मा॰ सांसद श्रावस्ती प्रतिनिधि सुनील कुमार चौधरी, माननीय विधायक गैसड़ी प्रतिनिधि अजीज, माननीय विधायक तुलसीपुर प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, समस्त ब्लाक प्रमुख व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top