Fatehpur Police: पुलिस ने शराबियो के खिलाफ अभियान चलाकर किया कार्यवाही

किशनपुर/फतेहपुर- पुलिस ने बुधवार क्षेत्र के करीब एक दर्जन शराबियो को सार्वजनिक स्थान पर लोगों से अभद्रता करने  पर धारा 510 के अंतर्गत पाबंद किया हैl बुधवार किशनपुर थाना अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने क्षेत्र के विजयीपुर चौराहा किशनपुर 

बाजार सहित कई अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे की हालत में वाद-विवाद एवं अभद्रता कर रहे नशेडियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए धारा 510 के अंतर्गत पाबंद किया गया और क्षेत्र के सभी सार्वजनिक जगहों पर नशे की हालत में वाद विवाद करने वालों पर लगातार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गईl
रिपोर्ट वी के द्विवेदी,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top