बहुआ/फतेहपुर:- समाज सेविका प्रधान हेमलता पटेल द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यों की सराहना की,रक्षाबंधन एवं प्रधान संघ बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें दी। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ब्लॉक बहुआ के सुजानपुर पहुंचे जहां उन्होंने सुजानपुर प्रधान व बहुआ ब्लॉक की प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल एवं उपस्थित महिलाओं से मेरा गाँव मेरा देश अभियान के तहत जनसंवाद किया व रक्षाबंधन की शुभकामनायें प्रेषित की। प्रधान हेमलता पटेल द्वारा किये जा रहे
समाज के लिए जनहित कार्यों की सराहना की, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय एवं जिला प्रभारी प्रदेश सचिव सदाशिव यादव ने कहा की हम व हमारी कांग्रेस पार्टी प्रत्येक परिस्थिति में सदैव आप सभी के साथ है, जिस पर प्रधान हेमलता पटेल ने उन्हें सादर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रधान हेमलता पटेल, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, जिलाप्रभारी प्रदेश सचिन सदाशिव यादव,आईटी जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष राजीलोचन निषाद, रानी, कमला, प्रियंका, अंजली, सुमन, विनीता, संगीता, अनीता, आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी,ब्यूरो चीफ