दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा की कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम आपको चुनौती देते हैं कि आप कल हमारे नेताओं को गिरफ्तार कीजिए। आप जितने लोगों को जेल में डालोगे उतने नए विचार पैदा होंगे।
