अमौली
आज दिनांक 18 मई 2024 को ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज किया।
*अभियान का शुभारंभ आयुष्मान आरोग्य अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह एवं गौरव यादव उप महानिदेशक (एंटी करप्शन सोशल डेवलपमेंट काउंसिल के द्वारा किया गया । ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन के अध्यक्ष एबी बाबू के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान अमौली कस्बे के भीड़ भाड़ वाले इलाके में किया गया,जिसमे सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए ,अभियान की शुरुआत नंदनी मैरिज हॉल सरहन रोड से प्रारंभ होकर मेला रोड से होता हुआ चौराहे पहुंचा जहां उपस्थित लोगों के द्वारा जोरदारी से स्वागत किया गया। उमस भरी गर्मी में सभी लोग आगे बढ़े और सब्जी मंडी की बाजार में मतदान करने के स्लोगन पढ़े और आगामी 20 तारीख को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जिसमे मुख्य रूप से GYCU सोशल मीडिया प्रभारी अपूर्व सचान , एस आजाद,साजिद अली,प्रदीप,अंकित ,अनिकेत शुक्ला(नंदनी गेस्ट हाउस के मालिक), शनी, मोनू, सागर,जतिन ,विवेक ,गुलफाम, सादान एवं आम जनमानस मुख्य भूमिका में रहे
