बलरामपुर:- जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज में जारी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रवेश परीक्षा को सकुशल, शांति पूर्वक, नकल विहीन रुप से संपन्न कराए जाने का निर्देश से संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में एमएलके पीजी कॉलेज एकमात्र सेंटर बनाया गया है,
परीक्षा 9 से 12 तथा 2 से 5 दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्वक, एवं नकल विहीन रुप से संपन्न कराए जाने हेतु पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

इस दौरान उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर अरुण कुमार गौड़, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य एमएलके पीजी कॉलेज, चंदन सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकुर मिश्रा, मंडल हेड